आलू व्यापारी से मुरैना में 22 लाख रूपये की लूट, ड्राइवर की आंखों में झोंकी मिर्च

मुरैना. नेशनल हाइवे 44 पर सिकरौदा नहर के पास से गुना के आलू व्यापारी से लूट की घटना हुई है। व्यापारी गुना से प्रायवेट टैक्सी में आगरा जा रहा था। उसके पास बैग में 22 लाख रूपये थे। व्यापारी के मुताबिक मुरैना पार करने के बाद सिविल लाइन थाना इलाके में एक अज्ञात कार ने को टैक्सी को ओवरटेक कर रूकवाया।
टैक्सी के रूकते ही बदमाशों ने हथियार दिखाकर चालक की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया, जिसिसे घबराकर व्यापारी गाड़ी से कूंद गया। इसी बीच बदमाश रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।
टैक्सी चालक की आंखों में मिर्च झोंकी फिर की लूट
घटना रात लगीाग 10.30 बजे की बताई जा रही है। व्यापारी के मुताबिक सुबह एक प्रायवेट टैक्सी से गुना से आगरा के लिये रवाना हुआ था। उसके बैग में 22 लाख रूपये नगद थे। मुरैना पार करने के बाद हाईवे पर एक कार ने उसकी टैक्सी को ओवरटेक कर सामने आ गयी ।उनकी गाड़ी को रूकवाया। जिसके बाद कार से उतरे हथियारबंद बदमाशों ने ड्रायवर की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। हथियार देखकर घबराया व्यापारी जान बचाने के लिये दूसरी तरफ भाग गया। इसी बीच बदमाश टैक्सी में रखा रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये।
चालक ने पुलिस को अलग कहानी बताई
इस मामले में व्यापारी के चालक ने पुलिस को अलग ही कहानी बताई है। चालक के अनुसार बदमाशों ने आकर उसके साथ मारपीट की और आंखों में मिर्च भी डाली, लेकिन उसने व्यापारी के पास किसी भी तरह का रुपयों से भरा बैग नहीं देखा।
चालक ने बताया कि वह केवल किराए पर गाड़ी चलाने आया था। रास्ते में वे ग्वालियर भी रुके थे, जहां व्यापारी ने एटीएम से पैसे निकाले थे। चालक का कहना है कि अगर व्यापारी के पास पहले से ही इतनी बड़ी रकम थी, तो फिर ग्वालियर में एटीएम से पैसे निकालने की जरूरत क्यों पड़ी।
सिविल लाइन टीआई उदयभान यादव के अनुसार घटना लुट की सूचना मिली लेकिन घटना स्थल और अन्य पहलुओं पर जब जांच की तो मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस की टीम हाईवे के सीसीटीवी खंगाल रही हैं। चालक का बयान स्थिर है और व्यापारी का बयान बनावटी लग रहा है। फिलहाल टीम मामले को सुलझाने में लगी है। जल्द खुलासा होगा।
