पीताम्बरा पीठ में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहुंचकर की पूजा अर्चना
दतिया. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता रविवार की शाम दतिया पहुंची। उन्होंने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीताम्बरा पीठ में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की है। इसके बाद मुख्यमंत्री वनखंडेश्वर महादेव मंदिर जाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। सीएम रेखा गुप्तावंदे भारत एक्सप्रेस से झांसी पहुंची थी। वहां से वह से वह सड़क के रास्ते से कार द्वारा दतिया आयी ।टोल प्लाजा से लेकर श्री पीताम्बरा पीठ तक विभिन्न जगहों पर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्त्ताओं और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
नरोत्तम मिश्रा के निवास पर भी पहुंची
श्री पीतांबरा पीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के दतिया स्थित निवास ‘माई कृपा’ पहुंचीं। उन्होंने डॉ. मिश्रा और उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की तथा रात्रि भोज किया। इस दौरान स्थानीय नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई।दतिया प्रवास के पश्चात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता देर रात झांसी के लिए रवाना हुईं। वहां से उन्होंने ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री के आगमन से शहर में राजनीतिक एवं धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखा गया।

