Newsमप्र छत्तीसगढ़

8th Pay Commission- लेवल 1 से 18 तक किन कर्मचारियों का कितना बढ़ेगा वेतन

नई दिल्ली. 8वें वेतन आयोग की मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारी यह जानने के उत्सुक है कि उनका वेतन कितना बढ़ जायेगा। हालांकि अभी तक 8वें वेतन के तहत सैलरी स्ट्रक्चर या वेतन वृद्धि के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। सिर्फ विशेषज्ञ कैलकुलेशन के माध्यम से अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग के तहत कितना वेतन बढ़ सकता है। मीडिया रिपोटर््स की अनुसार सैलरी और पेंशन में वृद्धि फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा। जस्टिस रंजनाप्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति इसे तय करेगी। इसके बाद केन्द्र सरकार इसकी समीक्षा करेगी। यह पूरी प्रक्रिया 2027 की दूसरी छमाही तक पूरा होने का अनुमान है। इसके बाद इसे त्योहारी सीजन में इसके लागू करने का ऐलान किया जा सकता है।
फिटमेंट फक्टर कितना रह सकता है
एक्सपर्ट्स की सलाह है कि 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.70 से 2.86 के बीच रह सकता है। इसे सभी स्तर के कर्मचारियों पर एक समानतौर पर लागू किया जा सकता है। उनका कहना है कि समान फिटमेंट फैक्टर से सभी कर्मचारियों को बराबद फायदा मिलता है। लेकिन उच्च पदों पर रूपये में बढ़ोत्तरी ज्यादा होती है।
किसका कितना बढ़ेगा वेतन
2.15 फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी बढ़ोतरी
लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए ₹18,000 से ₹38,700 यानी कि कुल ₹20,700 की बढ़ोतरी हो सकती है।
लेवल 10 के कर्मचारियों के लिए ₹56,100 से ₹1,20,615 यानी कि ₹64,515 की बढ़ोतरी हो सकती है।
लेवल 18 के कर्मचारियों के लिए ₹2,50,000 से ₹5,37,500 यानी कि ₹2,87,500 की बढ़ोतरी हो सकती है।
2.86 फिटमेंट फैक्टर पर संभावित सैलरी
लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए ₹18,000 से ₹51,480 यानी ₹33,480 का इजाफा होगा।
लेवल 3 के कर्मचारियों के लिए ₹21,700 से बढ़कर ₹62,062 यानी ₹40,362 का इजाफा होगा।
लेवल 6 के कर्मचारियों के लिए ₹35,400 से बढ़कर ₹1,01,244 यानी ₹65,844 का इजाफा होगा।
लेवल 10 के कर्मचारियों के लिए ₹65,844 से बढ़कर ₹1,60,446 यानी ₹1,04,346 का इजाफा होगा।
1.7 फिटमेंट फैक्टर पर निचले कर्मचारियों की सैलरी
लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹30,600
लेवल 3 के कर्मचारियों के लिए सैलरी ₹21,700 से बढ़कर ₹36,890
लेवल 6 के कर्मचारियों के लिए सैलरी ₹35,400 से बढ़कर ₹60,000

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *