LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर शहर में मिल रहा सबसे महंगा घरेलू गैस सिलेंडर, ग्राहकों से हो रही लूट

ग्वालियर. घरेलू हो या कमर्शियल गैस परिवहन और लॉजिस्टिक के नाम ग्राहकों की जेब ढीली की जा रही है। देश के बड़े शहरों के साथ ही प्रदेश में भी सबसे महंगा सिलेंडर लेने को मजबूर है। दामों में असमानता एक बड़ा मुद्दा है, सिर्फ ग्वालियर नहीं बल्कि प्रदेश के कई शहर परेशानी झेल रहे हैं लेकिन उनकी कोई भी सुनने वाला नहीं है। ग्वालियर में घरेलू गैस पर भोपाल से 78 और इंदौर से 55 रुपए ज्यादा वसूले जा रहे है, जबकि जबलपुर से यहां अंतर 54 रुपए का है। गैस कंपनियां खर्च के नाम कई जगहों पर मनामानी दाम वसूल रही है।
मालनपुर से आने के बाद भी दाम अधिक
पूर्व में ग्वालियर में गैस सिलेंडर गुना से आते थे, उस समय भी इस क्षेत्र में लोगों को महंगा सिलेंडर ही मिल रहा था। अब मालनपुर में हैं। वहीं एचपीसीएल के सिलेंडर झांसी से आते हैं। नजदीक होने के बाद भी ग्राहकों से दाम अधिक वसूले जा रहे हैं। आइओसी के एरिया मैनेजर धीरेंद्र कुमार ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।
इस कारण बढ़ते है दाम
परिवहन और लॉजिस्टिक जैसे कई कारण होते हैं जिनकी वजह से सिलेंडर के दाम किसी शहर में अधिक या कम होते हैं। प्लांट के नजदीक होने से कुछ फर्क नहीं पड़ता। बाकी डिटेल में मैं आपसे बाद में बात करता हूं। – शिखाराम डाकुआ, जीएमम् आइओसीएल (मप्र-छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *