मेरे बेटे रेहान को जीवनसंगिनी अवीवा मिल गयी- रॉबर्ट वाड्रा

नई दिल्ली. रॉबर्ट वाड्रा ने अपने सुपुत्र रेहान के अवीवा संग रिश्तों को लेकर पहली बार इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए ऐलान किया है मेरे बेटे को उसकी जीवनसंगिनी मिल गयी है। मेरी दुआएं उसके साथ है। उसे जीवन में खूब खुशियां मिले।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि मेरा बेटा जीवन के एक नये पड़ाव पर कदम रख रहा है। उसे अपनी जीवन संगिनी मिल गयी है। मैं दोनों को दिल से आर्शीवाद देता हूं। उनका जीवन खुशियों से भरा रहे। उनका साथ अटूट हो, प्रेम और विश्वास सदैव मजबूत बना रहे। ईश्वर करें वह हाथ थामे इस सुन्दर यात्रा पर आगे 25 साल के रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से सोलो एग्जीबिशन कर चुके रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में दिलचस्पी रखते हैं।  उनका कला और फोटोग्राफी के प्रति झुकाव है। विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से करने के बाद देहरादून और लंदन से आगे की पढ़ाई की है।
वहीं, अवीवा बेग का जन्म और लालन-पालन दिल्ली में हुआ. वह फाइन आर्ट फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं।  वह अपनी वेबसाइट avivabaig.com पर खुद को दिल्ली बेस्ड फोटोग्राफर बताती हैं। वह ‘अटेलियर 11’ की को-फाउंडर भी हैं। यह एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है, जो देशभर के ब्रांड्स, एजेंसियों और क्लाइंट्स के साथ काम करती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *