नवग्रह पीठ-श्रद्धालुओं नये वर्ष के मौके नवग्रह पीठ पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु, सड़कों पर बने जाम के हालात


ग्वालियर. वर्ष 2026 के सूर्योदय के साथ ही डबरा के प्रसिद्ध नवग्रह शक्तिपीठ पर आस्था अनूठा संगम देखने को मिला है। नये वर्ष के पावन मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, न केवल डबरा, बल्कि आसपास के जिलों और दूर-दराज के इलाके से भी बड़ी संख्या यहां पहुंचे। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई नहीं दी। सुबह से ही मंदिर परिसर के अन्दर और बाहर काफी संख्या में श्रद्धालु दिखाई दिये है। काफी संख्या में भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। ताकि दर्शनार्थियों को परेशानी नहीं हो। गौरतलब है कि इस फरवरी महीने में मंदिर का लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। लेकिन उससे पहले ही अभी से दूर-दराज इलाके में काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
नवग्रह पीठ का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव फरवरी महिने में होना है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। वर्तमान में यह मंदिर केवल पर्यटन की दृष्टि से लोगों के लिये खुला है। गुरूवार को भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है। यह मंदिर आने वाले समय में धार्मिक महत्व के साथ-साथ इलाके में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। हालांकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के नगर में आने में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी। प्रशासन ने इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। जिसका खामियाजा आज लोगों को भी भुगतना पड़ा।
फरवरी में होंगे महोत्सव
फरवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, प्रदीप मिश्रा और कुमार विश्वास जैसे प्रमुख हस्तियों की कथा और काव्य पाठ प्रस्तावित है। ऐसे में प्रशासन को यातायात प्रबंधन के लिये पूरी तैयारी करनी होगी। अन्यथा आम लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *