जीवाजी विश्वविद्यालय और आईबीएम कंपनी के बीच हुआ समझौता

ग्वालियर।नए साल के दूसरे दिन आज जीवाजी विश्वविद्यालय एवं प्रतिष्ठित कंपनी आईबीएम (IBM) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के अंतर्गत विश्वविद्यालय के कंप्यूटर एवं मैनेजमेंट संकाय के विद्यार्थियों को IBM  द्वारा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस एमओयू को छात्रों को एक नए साल मैं सौगात है।
इस अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्रों को आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, प्रो. डी. एन. गोस्वामी, प्रो. विवेक बापट, प्रो. एम. के. गुप्ता, डॉ. स्वर्णना परमार सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आईबीएम के अधिकारी उपस्थित रहे।एमओयू के माध्यम से छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोज़र, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं कैंपस प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनका भविष्य और अधिक सशक्त एवं उज्ज्वल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *