पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी-कोलकाता के बीच चलेगी, बुलेट ट्रेन अगले साल 15 अगस्त को शुरू

नई दिल्ली. पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। थर्ड एसी का किराया 2,300 तय किया गया है। सेकेंड एसी का किराया 3,000 होगा। फर्स्ट एसी का किराया करीब 3,600 प्रस्तावित किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा कर लिया है। स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी।

कोटा में 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया था। इस दौरान लोको पायलट की डेस्क पर रखे गिलास से पानी नहीं छलका। यह ऑटोमैटिक ट्रेन है। - Dainik Bhaskar
बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को शुरू होगी
दो दिन पहले इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका। उधर बुलेट ट्रेन को लेकर रेलमंत्री ने कहा कि यह 15 अगस्त 2027 को शुरू होगी। सबसे पहले सूरत से बिलिमोरा तक का सेक्शन खुलेगा। उसके बाद वापी से सूरत तक खुलेगा। फिर वापी से अहमदाबाद तक खुलेगा और उसके बाद ठाणे से अहमदाबाद तक चलाई जाएगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच हैं। इनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकेंड एसी और एक फर्स्ट एसी कोच हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *