कोहरे की वजह से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस चल रही है लेट

ग्वालियर. उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ग्वालिय समेत पूरे इलाके में 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेने अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी चल रही है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेने भी शामिल हे। इस विलंब का सीधा असर ग्वालियर से निकलने वाली प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा है। शताब्दी एक्सप्रेस, वन्दे भारत एक्सप्रेस, पंजाब मेल, श्रीधाम एक्सप्रेस, गोवा संपर्क क्रांति और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों 2 से 5 घंटे तक की देरी से चल रही है।
रेल अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार कोहरे की वजही से धीमी करनी पड़ी है। कम दृश्यता के चलते सुरक्षा कारणों से ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोक-रोक कर चलाया जा रहा है। दिन के समय भी ट्रेनों को हेडलाइट्स का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। गतिमान एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले धर्मेन्द्र चौहान ने अपनी परेशानी शेयर करते हुए कहा कि जल्दी पहुंचने के लिये मैंने गतिमान ट्रेन का टिकट बुक करवाया था। लेकिन यह भी देरी से चल रही है। आधा घंटे से ऊपर हो चुका है। ट्रेन अभी तक नहीं आयी है मेरा पूरा शेड्यूल खराब हो गया है। क्योंकि मुझे एक जरूरी काम से कहीं पहुंचना था। लेकिन ट्रेंन की देरी की वजह से अब उस काम में भी रूकावट आने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *