8th Pay Commission- 8वें वेतन आयोग में कितना वेतन बढ़ेगा, नये वर्ष डीए -एरियर को लेकर यह अनुमान

नई दिल्ली. वर्ष 20254 समाप्त होने जा रहा है, 2 दिन के बाद नया साल की शुरूआत हो जायेगी। इसका इंतजार केन्द्रीय कर्मचारी भी बेसब्री से कर रहे है। क्योंकि 1 जनवरी 2026 से देश में तमाम नियमों में बदलाव () के साथ ही 8वां वेतन आयोग भी लागू हो सकता है। इसे लेकर केन्द्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स यह जानने के लिये उत्सुक है। इसके लागू होने पर उनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा। उनके मंहगाई भत्ते (डीए) में क्या बदलाव होगा। बकाया एरियर का भुगतान कब किया जायेगा?
8वां वेतन आयोग 1 जनवरी से
वर्ष 2026 का आगाज केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये बड़ा बदलाव लेकर होने वाला है। अभी लागू 7वां वेतन आयोग () साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसम्बर 2025 को समाप्त होने जा रहा है। केन्द्र द्वारा मंजूर किया गया। 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाला है। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक सिफारिशों का अभी इंतजार है। लेकिनि इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लेकिन ध्यान रहे कि अंतिम रिपोर्ट जारी होने तक यह सभी आंकड़े अनुमानित है। लेकिन इनसे नया वेतन आयोग होने के बाद तमाम मदों में होने वाला बदलाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।
8वां वेतन आयोग में कितना बढेगा वेतन
8वां वेतन आयोग के लागू होने के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन में होने वाली वृद्धि कितनी होगी। यह दरअसल कई आर्थिक और वित्तीय कारकों पर निर्भर करती है। इसे लेकर कर्मा मैनेजमेंट ग्लोबल कंसल्टिंग सॉल्यूशंस प्रायवेट लिमिटेड के एमडी प्रतीक वैद्य ने बताया है कि अपेक्षायें आमतौर पर पिछले रूझानों और वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों से प्रभावित होती है। प्रतीक वैद्य ने बताया है कि 6वें वेतन आयोग ने औसतन करीब 40 प्रतिशत की सैलरी हाइक मिला था। जबकि 7वें वेतन आयोग से 23-25प्रतिशत वृद्धि वेतन में देखने को मिला था। वहीं 8वां वेतन आयोग के लागू होने के बाद प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार 20 से 35 प्रतिशत तक वेतन इजाफा देखने को मिल सकती है। हालांकि यह सैलरी कैलकुलेशन में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा। जो कि 2.4 से 3.0 तक रह सकता है।
महंगाई भत्ते में दिखेंगे बदलाव
सैलरी हाइक के बाद की बात करें। 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते -महंगाई राहत (डीए-डीआर) में बदलाव केबारे मे ंतो आपको बता दें कि महंगाई से कर्मचारियों को बचाने के लिये इस भत्ते में समय -समय पर संशोधन किया जाता है। आमतौर पर साल में 2 बार जब कोई नया वेतन आयोग लागू होगा है। डीए को भी समायोजित कर मूल वेतन में शामिल कर दिया जाता है। 8वां वेतन आयोग के  एक्सपर्ट का मानना है कि डीए केलकूलेशन को 2026 के आसपास के महंगाई स्तरों को ध्यान में रखते हुए पुनर्गठित किया जायेगा। इसका टेक होम सैलरी और भविष्य में महंगाई भत्ता में होने वाली वृद्धि दोनों पर दिख सकता है।
बकाया एरियर का क्या होगा?
जब भी कोई नया वेतन आयोग लागू होने पर बकाया राशि का भुगतान आमतौर पर पहले लागू पे-कमीशन की तरह से ही किया जाता है।  मतलब कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन भुगतान भले ही बाद क्यों न हो, लेकिन इसकी गणना वेतन आयोग लागू होने की तारीख से की जाती है। GenZCFO के फाउंडर सीए मनीष मिश्रा का कहना है कि बकाया राशि की गणना संभवतः 1 जनवरी 2026 से की जाएगी, जो कि 7वें वेतन आयोग की अंतिम तिथि के रूप में निर्धारित की गई है।  भले ही आयोग की सिफारिशों को मंजूरी मिलने के बाद असली भुगतान बाद में किया जाए ।
कब खातों में आएगा बढ़ा हुआ पैसा?
एक और सवाल ये कि क्या 8वां वेतन लागू होते ही बढ़ा हुआ पैसा खातों में आने लगेगा । एक्सपर्ट का कहना है कि वास्तविक वेतन संशोधन और बकाया राशि मिलने में समय लग सकता है और पहले के वेतन आयोगों की तरह कर्मचारियों-पेंशनर्स को इंतजार के लिए तैयार रहना चाहिए  । प्रतीक वैद्य के मुताबिक, जिस तरह 7th Pay Commission को जनवरी 2016 से लागू हो गया था, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी उसी साल जून में मिली थी और बकाया राशि का भुगतान बाद के महीनों में किया गया था ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *