अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखकर जिले के स्कूलों व आंगनबाड़ियों में 30 दिसम्बर को अवकाश 

ग्वालियर – अत्यधिक ठंड व शीत लहर को ध्यान में रखकर जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में 30 दिसम्बर को बच्चों के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित MP  बोर्ड, CBSC व ICSE  से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय व शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *