यूनीपेच फैक्ट्री पर चल रहे चक्काजाम को पुलिस ने समझाइश देकर खुलवाया

ग्वालियर. शहर के गोला का मंदिर चौराहा के नजदीकी यूनीपेच फैक्ट्री तिराहा पर हुए एक्सीडेंट में हुई डिलेवरी बॉय की मौत के विरोध में परिजनों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया, चक्काजाम स्थल पर एएसपी विदिता डागर, एसडीएम नरेश गुप्ता ने मृतक युवक के परिजनों समझाईश देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये हॉस्पिटल को रवाना कर दिया।
मृतक युवक समीर खान अपनी इलेक्ट्रिक वाइक से जोमिटो की डिलेवरी करने के लिये गोला का मंदिर की ओर रहा था सतगुरू किराना स्टोर तक पहुंच पाया था तभी ट्रक से टक्कर हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मोत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गयी थी। एएसपी विदिता डॉगर ने बताया कि ट्रक को जब्त कर थाने में रखा गया है ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। चक्काजाम 30 मिनट ही चल पाया था इससे पहले परिजनों को समझा कर चक्काजाम खुलवा दिया गया था। एसडीएम नरेश गुप्ता ने बताया है कि प्रशासन की ओर से मिलने वाली 10 हजार की राशि जल्दी मिलाने का प्रयास का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *