ग्वालियर में खरीदारी कर लौट रहे पत्नी की मौत, पति घायल, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा

ग्वालियर. ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा निवासी चिरोंजी लाल पेशे से किसान है। रविवार को वह पत्नी गुड्डी देवी और बेटा रविन्द्र के साथ खरीदारी करने के लिए घाटीगांव आया था। सामान खरीदने के बाद वह वापस लौट रहे थे। दंपती ने बेटे रविन्द्र को उसके दोस्त करण की बाइक पर बैठा दिया था। चिरोंजी लाल और उसकी पत्नी बाइक पर आगे चल रहे थे जबकि रविन्द्र व करण पीछे चल रहे थे।
घटना शाम आरोन के बोमठ खो के पास हुई
ग्वालियर में बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे एक दंपती की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार शाम आरोन के बोमठ खो के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है।
युवक को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया
साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी पता लगा है कि दंपती का बेटा भी साथ में था, लेकिन हादसे से 10 मिनट पहले ही उसे उतारा था। वह पीछे अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर आ रहा था। किस्मत से उसकी जान बच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *