थकिये मत राहुल मत अभी तो आपको बंगाल और तमिलनाडु हारना है-अमित शाह

गांधीनगर. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि अभी आप हार से थकिये मत अभी तो आपको बंगाल और तमिलनाडु में भी हारना है। अहमदाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2029 में एक बार फिर पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
थकिये मत राहुल बाबा
अमित शाह अहमदाबाद नगर निगम के 330 करोड़ रूपये के विकास कार्यो के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा है कि राहुल बाबा अभी थकिये मत, हार से मत थकिये। बंगाल और तमिलनाडु में हारना ही है। नक्की कर के रखिये। उन्होंने कहा है कि 2029 में फिर एक बार पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी इसकी वजह भाजपा के सिद्धांत है। जिनसे जनता जुड़ी हुई।
राहुल बाबा को समझाने की मेरी क्षमता नहीं
अमित शाह ने कहा, ‘जनता को जो-जो पसंद है, राहुल गांधी और कांग्रेस उसका विरोध करते हैं, फिर वोट कैसे मिलेंगे। ‘ उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल बाबा को समझाने की उनकी क्षमता नहीं है, क्योंकि जिन्हें उनकी खुद की पार्टी नहीं समझा पाई, उन्हें वे कैसे समझा पाएंगे।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *