ग्वालियर में बढ़ी सर्दी तापमान पहुंचा 6.2 डिग्री सेल्सियस

ग्वालियर. दिसम्बर के आखिरी दिनों में कड़ाके की सर्दी पढ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो इस माह की सबसे ठंडी रात रही। इस गिरावट से सुबह और शाम की ठण्ड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24-36 घंटों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। दिन-रात के तापमान में भी उतार चढ़ाव देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि आने वाले दिनों में हिमाचल इलाके से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे शहर में हल्की वर्षा हो सकती है।
हिमालय इलाके से आ रही ठंडी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से अंचल का तापमान नीचे गिर गया, सुबह-शाम के अलावा अब दिन में भी लोग ठण्ड महसूस कर रहे हैं। शनिवार की दोपहर 2.30 बजे तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था जो कि शाम 5.30 बजे तक गिरकर 19़.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बढ़ी ठण्ड की वजह से शहर के लोग घरों के अन्दर और वाहर अलावा तापते देखे जा सकते हैं। वाहन चालक अपनी गाडि़यों के शीशे बन्द करके यात्रा कर रहे है। शाम होते ही सर्दी बढ़ने लगती है। जिससे रात में शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *