सीहोर थाना इलाके में गिरा डीआरडीओ का मौसम परीक्षण बैलून, सेना अपने साथ ले गयी

शिवपुरी. सीहोर थाना इलाके के नरौआ गांव में शनिवार की सुबह एक परीक्षण बैलून गिर गया यह बैलून रखा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरीओ) का बताया जा रहा है। जिसे मौसम परीक्षण के लिये श्योपुर से छोड़ा गया था। बैलून में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। घटना की खबर मिलते ही सीहोर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बैलून को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और कुछ देर ही बाद सेना की एक टीम भी गांव पहुंची। जिसने बैलून की जांच-पड़ताल की और उसे अपने साथ श्योपुर ले गयी।
गौरतलब है कि दिसम्बर माह में डीआरडीओ के एयर बैलून किरने की दूसरी घटना है। इससे पहले 6 दिसम्बर को भी इसी प्रकार का एक बैलून सिरसौद थाना इलाके के ख्याबदा गांव में भी गिरा था। ग्रामीण के अनुसार यह बैलून नरवर तहसील के नरोआ गांव में किसान खेरू पुत्र हरनाम सिंह रावत के खेत में गिरा। खेत में अचानक विशाल बैलून गिरने से आसपास के लोगों में कुछ वक्त के लिये अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि यह बैलून नियमित मौसम परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा था और इसके गिरने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *