वार्ड 55 में अवैध कॉलोनी पर की गई कार्रवाई, मदाखलत अमले ने हटाया अतिक्रमण

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा बिना अनुमति एवं अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत आज वार्ड 55 में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर अवैध निर्माण हटाया गया।
भवन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 55 स्थित अवाडपुरा क्षेत्र में डॉ बेदी एवं बिन्नू प्रताप द्वारा ग्राम गुड्डी के सर्वे क्रमांक 281, 283 एवं 288 पर बिना अनुमति अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर अवैध कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को नियम अनुसार हटाने की कार्रवाई की गई। कार्यवाही की गई।
मदाखलत अमले ने हटाया अतिक्रमण, सामान किया जप्त
ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगाम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए शहर के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान एवं मदाखलत अधिकारी के नेतृत्व मे दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार, नज़रबाग मार्केट, छापाखना एवं गाँधी मार्केट पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपथियो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई इसके साथ ही उक्त मार्गो पर दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर कराया गया। उक्त कार्यवाही मे मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव, एवं दल दक्षिण विधानसभा उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *