जल्दी Google में होगा बदलाव-नया यूजरनेम चुन सकेंगे

नई दिल्ली. अगर आपने कभी सोचा है कि काश अपनी Gmail ID बदल पातेू तो आप अकेले नहीं है। करोड़ो लोग वर्षो से इसी समस्या में फंसे हुए थे। स्कूल या कॉलेज के जमाने में बनायी गयी अजीब सी ID  गलत स्पेलिंग वाला नाम या ऐसा email जो आज के प्रोफेशनल लाइफ में अटपटा सा लगता है। लेकिन बदल नहीं सकते थे ।कारण साफ था कि Gmail ने कभी यूजरनेम बदलने का ऑप्शन दिया ही नहीं था। अब यही कहानी बदलने वाली की तैयारी है।
चुन सकेंगे नया यूजरनेम
नये सिस्टम के तहत यूजर अपने मौजूदा गुगल अकाउंट के अन्दर ही नया जीमेल एड्रेस तय कर पायेंगे। खास बात यह है कि पुराना email  पूरी तरह बन्द नहीं होगा। वह एक तरह से बैकअप या एलियस की तरह से काम करता रहेगा। यानी अगर कोई आपके पुराने पते पर मेल भेजेगा तो वह भी उसी इनबॉक्स में पहुंच जायेगा। मतलब पहचान बदलेगी लेकिन कनेक्शन नहीं टूटेगा।
हालांकि Google इस फीचर को पूरी तरह से खुला नहीं छोड़ रहा है। गलत उपयोग और फर्जी पहचान सेबचने के लिये कुछ सीमायें भी रखी जा रही है। जैसे एक बार ईमेल बदलने के बाद तत्काल दोबारा बदलाव की परमिशन नहीं होगी। तय समय का गैप होगा। इसके अलावा एक अकाउंट में सीमित बार ही email  बदला जा सकेगा। यानी यह सुविधा बार-बार नाम बदलने के लिये नहीं बल्कि सही वजह के लिये दी जा रही है।
Google ऐसे फीचर पर काम कर रहा है कि जिससे यूजर अपने @gmail.com  ईमेल एड्रेस को बदल पायेंगे। वह भी बिना नया अकाउं बनाये। बिना पुराना डेटा खोये यानी आपकी सारी मेल, फोटोज, ड्राइव फाइल्स, यूट्यूब एकाउंट, सब कुछ वहीं रहेगा। बस आपका इ्रमेल नाम अपडेट हो जायेगा। यह बदलाव छोटा नहीं है। दरअसल में यह जीमेल के इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे लम्बे समय से मांगा जा रहा फीचर माना जा रहा है।
अभी तक परेशानी यह थी कि अगर किसी को अपनी gmail,  ID  बदलनी होती थी तो उसे पूरा नया अकाउंट बनाना पड़ता था। फिर शुरू होता था सिरदर्द, बैंक, यूपीआई, सोशल मीडिया, ऑफिस टूल्स, सरकारी वेबसाइट, जब जगह नया ईमेल अपडेट करना। कई लोग इसी झंझट की वजह से सालों तक अपनी बचपन वाली आईडी ढोते रहते थे। अब गुगल इसी परेशानी को समाप्त करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
अभी तक Google ने आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है,लेकिन इतना साफ है कि यह फीचर अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय की तैयारी के बाद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *