व्यापारी ने स्वयं ही करवाया था हमला, खुद पर ही हमला कर बंद कराया बाजार, मास्टरमाइंड निकला दामाद, फुटेज से हुआ खुलासा


ग्वालियर. सराफाबाजार के नजदीक स्थित दानाओली में 3 दिन पूर्व व्यापारी पर आधी रात को हुए फिल्मी अंदाज में हमले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस पर दबाव बनाने और विरोधियों को फंसाने के लिये स्वयं कारोबारी के बड़े भाई ने अपने दामाद (टेंट कारोबारी) के साथ मिलकर प्लान बनाया था। हमले केबाद बाजार भी बन्द रहा था। जिससे ग्वालियर के व्यापारिक संगठन भी आक्रोशित थे। व्यापारी का दामाद अपने 3 अन्य साथियों के साथ नकाब पहनकर आया था। आरोपियों ने ताबड़तोड़ पथराव किया था। जिससे बाजार में दहशत फैल गयी थी। घटना 19 दिसम्बर की रात 12.45 बजे की है। घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति की रंगीन शर्ट ने पूरे मामले का खुलासा हो गया। यह शर्ट फुटेज में दिखाई दे रहा है। यह शर्ट फुटेज में दिख रही है और बाद में व्यापारी के साथ भी यही शर्ट पहने व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो मामला सामने आ गया।
साजिश और हमला फिल्मी अंदाज में
दो भाई ओम और दिनेश खंडेलवाल व्यापारी है। उनका फेनी, घेवर व स्वीट्स का व्यापार है। 19 दिसम्बर की रात 13.45 बजे उनकी दुकान पर बाइक से आये नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया था। नकाबपोश बदमाशों ने बिना किसी खौफ के दुकान पर ताबड़तोड़ पथराव किया है। व्यापारी ने देर रात को कोतवाली थाना पुलिस को घटना की खबर दी। अपनी दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकालकर पुलिस पर दबाव बनाया था। अगले दिन शुक्रवार को बाजार में हंगामा हो गया था। व्यापारी ओम व दिनेश खंडेलवाल के समर्थन में बाजार बन्द रखा गया था।
फुटेज व CDR से खुला राज
पुलिस ने सभी हमलावरों की सीडीआर निकालकर मोबाइल लोकेशन देखी तो वह अपने-अपने घर पर ही नजर आए। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से मिले CCTV कैमरे के फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया। फुटेज में एक रंग की शर्ट पहने व्यक्ति नजर आया, जिसका हुलिया तो दिख रहा था पर चेहरा नकाब के कारण नहीं दिख रहा था। उसी रंग की शर्ट पहले एक शख्स पुलिस को व्यापारी के यहां नजर आया। पुलिस ने युवक की पहचान कर सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकालकर चेक किया तो उसकी कारोबारी ओम के बड़े भाई व्यापारी दिनेश खंडेलवाल से लगातार बात हो रही थी। उसकी लोकेशन हमले के समय दुकान पर थी। इसके बाद पुलिस ने उसे उठाकर पूरे मामले का खुलासा किया।

