ग्वालियर में खुलेंगे Gen-Z पोस्ट ऑफिस, Wifi तक की मिलेगी सुविधा

ग्वालियर. डाक विभाग देशभर के प्रमुख शैक्षणिक परिसरों में जेन-जी पोस्ट ऑफिस विकसित कर रहा है। जहां छात्रों को पारंपरिक डाक घर नहीं बल्कि एक मॉडर्न, स्मार्ट और यूथ फ्रेंडली स्पेस मिलेगा। ग्वालियर दुर्ग स्थित सिंधिया स्कूल फोर्ट और आईआईएम इंदौर में ऐसे हाई-टेक पोस्ट ऑफिस अगले महीने तक तैयार हो जाएंगे। ग्वालियर डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक ए.के. सिंह ने बताया कि यह पहल युवाओं को पोस्टल सेवाओं से जोडने और उन्हें डिजिटल साक्षरता से मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इन पोस्ट ऑफिसों में छात्र वॉलेंटियर के रूप में काम करेंगे जिनके लिए प्रोत्साहन राशि भी तय की जाएगी।
जेन-जी पोस्ट ऑफिस में क्या खास होगा
जेन-जी पोस्ट ऑफिस को आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन के साथ नया रूप दिया जा रहा है। यहां छात्रों को मिलेंगी डिजिटल पेमेंट (क्यूआर कोड) वाई-फाई और कैफेटेरिया, आरामदायक बैठने की जगह, मिनी लाइब्रेरी, सेल्फ-सर्विस कि ओस्क, पार्सल पैकेजिंग और फिलेटली डाक जीवन बीमा संबंधी सुविधाएं। ये पोस्ट ऑफिस सिर्फ सेवा केंद्र नहीं बल्कि ऐसा स्पेस होंगे जहां बैठक पढ सकेंगे, काम कर सकेंगे और डाक सेवाओं को करीब से समझ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *