Newsमप्र छत्तीसगढ़

अभिनेता धमेन्द्र का निधन, निवास पर 1 बजे ली अंतिम सांस

मुंबई. ख्यातिनाम अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने यह जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार 89 साल के धमेन्द्र ने सोमवार की दोपहर लगभग 1 बजे अपने घर अंतिम सांस ली है।
उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ये एक युग का अंत करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

करण जौहर ने लिखा,

यह एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा। पर सबसे बढ़कर, वह एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और सकारात्मकता थी। उनका आशीर्वाद, अद्भुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है। जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वह हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे

हेमा मालिनी श्मशान घाट पहुंचीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *