LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

घर के अंदर खोल लिया छापाखाना, धड़ल्ले से चला रहे 500 रुपए के नकली नोट

भोपाल. भोपाल में 500 रुपए के नकली नोट धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। इन्हें यहीं छापा जा रहा है और फिर बाजार में खपाया जा रहा है। भोपाल पुलिस की कार्रवाई में नकली नोटों का यह गैर कानूनी कारोबार उजागर हुआ। पुलिस ने इस केस में यूपी निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने अपने घर में ही नकली नोटों के लिए अवैध छापाखाना तैयार कर लिया था। पुलिस के अनुसार वह कई लाख के नकली नोट बाजार में चला चुका है। महज 10 वीं पास आरोपी ने नकली नोट तैयार करने के लिए कई विदेशी किताबें पढ़ी। नकली नोट तैयार करने के काम आनेवाली सामग्री उसने ऑनलाइन खरीदी।

पिपलानी पुलिस ने एक घर से नकली नोट और सामान जब्त किया है। - Dainik Bhaskar
500–500 रुपए के नकली नोट बरामद किए
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यूपी निवासी विवेक यादव लंबे अर्से से नकली नोट बना रहा था। करोंद इलाके के कुछ दुकानदारों ने पुलिस को यह बात बताई। भोपाल पुलिस ने तुरंत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक यादव के पास से 500–500 रुपए के नकली नोट बरामद किए। उसके पास से करीब 2 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपी विवेक यादव से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने घर में नकली नोट छापने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।
घर के अंदर ही छापाखाना
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नकली नोट तैयार करने के लिए अपने घर के अंदर ही छापाखाना बना लिया था। उसके पास नोट छापने का पूरा मैकेनिज्म था। आरोपी विवेक यादव के घर पर करीब 30 लाख रुपए कीमत के नकली नोट छापने का रॉ मटेरियल बरामद हुआ है। वह 1 साल में करीब 6 लाख रुपए के नोट चला चुका है। आरोपी विवेक यादव 500 के एक-एक नोट करके बाजार में खपा रहा था।

आरोपी पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *