BSF अकादमी टेकनपुर में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जवानों ने बिना हैंडल पकड़े 1 घंटे से ज्यादा बाइक चलाकर रचा इतिहास

ग्वालियर. टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी मे ंबीएसएफ जवानों ने शनिवार को बाइक चलाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह कीर्तिमान वीरांगना लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दर्ज किया गया। दिल्ली से आए अधिकारियों की उपस्थिति मे ंबीएसएफ टेकनपुर के प्रशिक्षण केंद्र के जवानों ने बिना हैंडल पकडे रॉयल एनफील्ड बुलेट को लगातार एक घंटे से अधिक समय तक चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज कराया।

घड़ी पर दर्ज हुआ बिना हैंडिल पकड़े बाइक चलाने का समय। - Dainik Bhaskar
इस कार्यक्रम में कुल 69 प्रतिभागी शामिल हुए। ये जवान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और वेस्ट ऑफ इंडिया रिकॉर्ड्स जैसी अन्य संस्थाओं में भी अपनी उपलब्धियां दर्ज कराने का प्रयास कर रहे है। यह पूरा आयोजन बीएसएफ निरीक्षक विश्वजीत भाटिया के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा रहा है। उनके निर्देशन में जवानों ने अपने कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। अकादमी द्वारा लक्ष्मीबाई परेड ग्राउंड में अन्य आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *