ग्वालियर में स्थापना दिवस कार्यक्रम में बच्चे नीचे बैठे तो कलेक्टर ने भी मंच छोड़ा

ग्वालियर. मध्य प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बडी संख्या में बच्चे और गणमानय नागरिक पहुंचे। भीड इतनी बढी कि विवि के दत्तोपंत ठेंगडी सभागार में बैठने की जगह नहीं बची तो स्कूली बच्चों को नीचे बैठने को कहा गया। कलेक्टर रूचिका चौहान ने यह नजारा देखा तो खुद मंच से उतरी और बच्चों की बीच जमीन पर आकर बैठक गईं। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य है और उनके बीच बैठना अपने आप में प्रेरणादायक अनुभव है।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने खुद मंच से उतरीं और बच्चों की बीच जमीन पर आकर बैठ गईं।
कार्यक्रम मे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में भारतीय परंपरा, जीवन मूल्यों और संस्कारों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम स्थल पर सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई गई और रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि ने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, शहीदों के परिजन, उद्यमी, समाजसेवक, धर्मगुरु, छात्र और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *