Uncategorized

न्यूड वीडियो वायरल कर डॉक्टर की पत्नी से लाखों ठगे, यूके इंजीनियर बनकर दिया प्यार का झांसा

ग्वालियर. वाट्सऐप पर ‘‘हाय’’ से शुरू रिश्ते में फंसकर डॉक्टर की पत्नी ने लाखों गंवा दिये। ठग ने स्वयं को इंग्लैंड का इंजीनियर बताया है। फिर प्यार का झांसा देकर न्यूड वीडियो मंगाये। इसके बाद गिफ्ट भेजने के नाम पर 3.75 लाख रूपये ठग लिये। जब महिला ने पार्सल छुड़ाने के नाम पर और पैसे देने से मना किया तो ठग ने न्यूड वीडियो वायरल कर दिये। परेशान होकर पीडि़ता ने गुरूवार को क्राइम ब्रांच की सायबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
नम्बर मिलाने की बात कही इंस्टाग्राम पर
हजीरा थाने इलाके में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि पिछली 17 अर्गस्त को उसके वॉट्सऐप पर अनजान नम्बर से ’’हाय‘‘ का मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम विपिन कुमार बताया। लिखा है कि वह यूनाइटेड किंगडम में इंजीनियर है। महिला ने पूछा कि नम्बर कहां से मिला तो उसने कहा क यह नम्बर उसे इंस्टाग्राम से मिला। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्रेम संबंध में बदल गयी। विपिन ने महिला की सुंदरता की तारीफ करते हुए फोटो मांगे। फिर न्यूड वीडियो की डिमांड कर दी। भरोसे में आकर महिला ने अपने निजी वीडियो उसे भेज दिये।
डॉलर और गिफ्ट भेजने के नाम पैसे ठगे
कुछ दिन बाद विपिन ने महिला को कहा है कि वह लंदन से गिफ्ट और डॉलर का पार्सल भेज रहा है। अगले ही दिन महिला को एक फोन आया। कॉलर ने स्वयं को एयरपोर्ट अथॉरिटी अधिकारी बताया और कहा कि यूके से आया पार्सल अटक गया है। महिला को 15 हजार रूपये जीएसटी चार्ज देना होगा। महिला ने उसके बताये बैंक अकाउंट में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद फिर से कॉल आया। इसमें डॉलर एक्सचेंज फीस के नाम पर 46 हजार रूपये ट्रांसफर करवाये। इसी तरह परमिट कार्ड के नाम 1 लाख 15 हजार रूपये कोरियर वाहन शुल्क के लिये 1 लाख 20 हजार फिर रसीद चार्ज के नाम 80 हजार रूपये ले लिये गये। यह रकम महिला ने अलग-अलग फोन पे नम्बर और बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर की। इस तरह कुल 3.76 लाख रूपये ट्रांसफर कराये गये।
पौने तीन लाख रुपए और मांगे, महिला ने इनकार किया
इतनी रकम लेने के बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने महिला से 2.85 लाख रुपए की मांग की। जब महिला ने ये रुपए देने से इनकार किया, तो विपिन ने धमकी दी कि वह उसके न्यूड वीडियो वायरल कर देगा। महिला नहीं मानी तो 17 सितंबर को उसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए गए।घबराकर महिला ने अपने भाई को पूरी बात बताई। वह उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचा।
पुलिस बोली- सुराग मिले, आरोपियों को तलाश रहे
सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फ्रॉड करने वालों ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर महिला को ठगा है। कुछ तकनीकी सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *