चिप बनाने वाली कम्पनी के सीईओ ने दिया इस्तीफा, शेयर गिरे
नई दिल्ली. सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी कंपनी कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया के शेयर में शुक्रवार को अचानक बड़ी गिरावट देखने का मिली है। दरअसल, कम्पनी के सीईओ राजेश शर्मा ने इस्तीफा दे दया है। हालांकि वह 31 अक्टूबर 2025 तक कम्पनी के साथ जुड़े रहेंगे। राजेश शर्मा ने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताया है। इस दौरान कम्पनी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में सीईओ के नाम का ऐलान कर दिया जायेगा। कम्पनी इस पर काम कर रही है।
सीईओ ने इस्तीफा में क्या बोला
राजेश शर्मा ने अपने इस्तीफ में लिखा है कि कम्पनी में लगभग 4 साल के कार्यकाल के दौरान आईपीओ के सफल समापन विनिर्माण क्षमता का विस्तार, घरेलू और वैश्विक अधिग्रहण एवं राजस्व वृद्धि समेत कई अहम पड़ावों का सामना हुआ है। कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया का मार्केट कैप फिलहाल 46 हजार करोड़ रूपये के आसपास है।
सीईओ के इस्तीफ की खबर से कायन्स टेक्नोलॉजी के शेयर अचानक 4.78 तक टूट गये और भाव 6,882 पर आ गये। हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी हुई और शेयर लगभग 1.50 फीसदी गिरकर व्यापार कर रहा है। पिछले एक माह में कायन्स टेक्नोलॉजी के शेयर ने लगभग 14 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि 6 माह मेें दमदार 56 फीसदी रिटर्न मिला है।

