Uncategorized

आरक्षक को बाइक सवार 4 बदमाशों ने गोली मारकर 30 हजार रूपये लूटे, पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

आरक्षक प्रमोद त्यागी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. गुरूवार की रात को एक पुलिस आरक्षक गोली मारकर बैग लूट लिया गया। बाइक सवार 4 बदमाशों ने आरक्षक से मोबाइल और 30 हजार रूपये छीन लिये और मौके से फरार हो गये। विरोध करने पर उन्होंने आरक्षक को गोली मार दी। आरक्षक का नाम प्रमोद त्यागी है जो इन्दौर के राजेन्द्रनगर थाने में तैनात है। आरक्षक प्रमोद त्यागी मुरैना जिले के जौरा गांव में अपने बीमार पिता को देखने जा रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार होकर आये 4 अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और घटना पनिहार थाना इलाके पास पेट्रोल पंप पर रात लगभग 9.30 बजे की है। घटना में आरक्षक के हाथ में छर्रे लगे हैं। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद बदमाश घायल आरक्षक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गये।
पूर्व विधायक ने घायल आरक्षक का पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद घायल आरक्षक सड़क पर लोगों का हाथ देकर मदद मांग रहा था। मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीटू सिकरवार वहां से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। सड़क पर घायल पड़े आरक्षक को मदद मांगते हुए देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी को रोका और उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर तत्काल सूचना को दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जयारोग्य समूह के अस्पताल में रेफर किया
ट्रॉमा सेंटर में ट्रीटमेंट के बाद आरक्षक प्रमोद त्यागी को जयारोग्य समूह के अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *