भोपाल में मेट्रो सफर 7 दिन फ्री, बाद में 20 से शुरुआत
भोपाल. भोपाल शहर में अक्टूबर से लोग मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाने राजधानी आ सकते है। इससे पहले डिपो और गाडी को देखने के लिए कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की एक टीम 24 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी। टीम 25 और 26 सितंबर को निरीक्षण करेगी। ये शेड्यूल सामने आते ही मेट्रो के अधिकारी तैयारियों में जुट गए है इसके बाद दूसरी टीम भी जल्द आएगी।
मेट्रो की किराया सूची पर भी मंथन किया जा रहा है। अफसरों की मानें तो 7 दिन तक लोग मेट्रो में फ्री सफर कर सकेंगे। वहीं 3 महीने तक टिकट पर 75 प्रतिशत, 50 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। छूट खत्म होने के बाद सिर्फ 20 रुपए में मेट्रो का सफर किया जा सकेगा। इसक अधिकतम किराया 80 रुपए होगा। 31 मई को इंदौर में चलाई गई मेट्रो के लिए भी यही मॉडल रहा था। भोपाल में ऑरेंज लाइन के पहले फेज में मेट्रो सुभाषनगर से एम्स तक करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दूसरा फेस सुभाषनगर से करोंद तक है। हालांकि इसका काम अगले 2 से 3 साल में पूरा हो सकेगा।
15 दिन में काम पूरा करने का टारगेट
अगला स्टेशन एम्स है, दरवाजे बाईं तरफ खुलेंगे। कृपया, दरवाजों से हटकर खडे हों, इस तरह का अनाउंसमेंट आपको अक्टूबर में सुनाई देगा। मेट्रो के ट्रायल रन के बीच कमर्शियल रन शुरू होगा। हालांकि अभी एम्स, अलकापुरी और डीआरएम ऑफिस स्टेशन पर गेट लगाने समेत अन्य काम किए जा रहे है। इन्हें अगले 15 दिन में पूरा करने का टारगेट है।

