सिंधिया कर रहे थे विकास कार्यो की समीक्षा, जर्जर सड़कों और विकास की धीमी से अधिकारियों से जताई नाराजगी
ग्वालियर. मनोज कल कहां थे तुम इस पर सभापति मनोज तोमर ने अपनी सफाई में कहा है कि मैं श्राद्ध होने की वजह से नहीं आया हूं। मौका था केन्द्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट के सभागार में शहर के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में जिले के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। शहर की जर्जर सड़कों, निर्माण कार्यो की धीमी गति और अधिकारियों के व्यवहार के प्रति नाराजगी जताई।
कॉनकोर्स का ढांचा तैयार
ग्वालियर प्रवास के दौरान रविवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यो का निरीक्षण किया। झांसी मंडल के डीआरएफ अनिरूद्ध कुमार ने उन्हें परियोजना की मौजूदा प्रगति और शेष कार्यो की समय सीमा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉनकोर्स का ढांचा तैयार हो चुका है और शेष निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
फुटओवर ब्रिज पर उठाये सवाल
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर और विधायक मोहनसिंह राठौर ने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की सीढि़यों की चौड़ाई कम होने से यात्रियों का हो रही परेषानी का भी मुद्दा उठाया है। इस पर डीआरएम ने कहा है कि काम पूरा होने के बाद केवल प्लेटफार्म बदलने वाली यात्री ही इन सीढि़यों का उपयोग करेंगे। उनके लिये एस्कलेटर भी लगाया गया है। इस पर सिंधिया ने अधिकारियों से कहा है कि प्रयास करें कि सीढि़यां कम से कम 4 फीट चौडी हों। पहले यहां 5 ट्रैक थे। मैने 6 ट्रैक कराये हैं।
5 दिवसीय ग्वालियर प्रवास
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर अंचल के पांच दिवसीय प्रवास पर हैं। रविवार को शिवपुरी और अशोकनगर का दौरा करने के बाद वे ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जर्जर सड़कों पर भी असंतोष जताया है।

