बर्तन की दुकान में ताले टूटे, 50 हजार के पीतल-कांस और तांबे के बर्तन लेगये, पुलिस FIR की दर्ज

ग्वालियर. कसेरा ओली में स्थित मित्तल पॉलिश सेंटर में मंगलवार की रात ताले तोडकर 3 चोर घुस गये। पीतल, तांबा और कांसे के बर्तन चुरा कर लेगये। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी । दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
देर रात 1.57 बजे दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। पहले पूरी दुकान का मुआयना किया और फिर बोरियों में भरा सामान उठाने लगे। इस बीच चोरेों की नजर कैमरे पर पड़ी तो उनमें से एक अपना मुंह ढकने लगा। हालांकि वह मास्क पहले से लगाये थे ।दुकान के मालिक सिकंदर कम्पू निवासी चिराग अग्रवाल28, बुधवार की सुबह 11 बजे दुकान पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे।
50 हजार के बर्तन गए
अग्रवाल ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो तीन चोर बर्तन चोरी करते नजर आए। दुकान से चोरी गए बर्तनों की कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई गई है। अग्रवाल ने बताया कि वे मंगलवार रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *