छठ महापर्व अक्षरा सिंह, मनीषा रानी ट्रेडिशनल लुक छाईं रही अभिनेत्रियां, सीएम रेखा गुप्ता भी हुई शामिल
नई दिल्ली. छठ महापर्व की रौनक हो और साज-श्रृंगार की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में जहां देशभर में बने घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत का संगम देखने को मिला है। वहीं ख्यातिनाम हस्तियां भी छठ के रंग में रंगी दिखाई दी है। किसी ने बनारसी साड़ी पहन कर अपना देसी अंदाज दिखाया तो किसी ने लाल चुनरी और ज्वेलरी से अपने लुक में चार चंाद लगा दिये।
इसबार छठ महापर्व पर सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी से लेकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और टीवी अभिनेत्री नेहा मर्दा तक के पारंपरिक लुक चर्चा में है। यूट्यूबर नीतू बिष्ट ने भी अपने बंधनी साड़ी वाले अन्दाज से ध्यान खींचा तो दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी सिर पर कलश और हाथों में पूजा का सूप लेकर यमुना घाट पर छठ की परंपरा निभाती दिखाई दी है।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का छठ वाला अन्दाज भी काफी खास रहा है। उन्होंने लाल-पीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली ट्रेडिशनल साड़ी पहनी, जिसका पल्लू से उन्होंने सिर ढंका हुआ था। मांग में लम्बा सिन्दूर और चेहरे पर मुस्कान उनके लुक को और अट्रेक्टिव बना रही थी। अक्षरा पूरा स्टाइल छठ की संस्कृति से जुड़ा नजर आया। हाथों में बांस की टोकरी यानी पूजा का सूप लिये वह घाट के माहौल में पूरी तरह रची-बसी दिखाई दी। उनका यह देसी लुक भोजपुरी संस्कृति और लोक आस्था के इस महापर्व की खूबसूरती को दिखा रहा था।

मनीषा रानी
सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी छठ के मौके पर बेहद खूबसूरत अन्दाज में नजर आयी। उन्होंने सुनहरे रंग की साड़ी पहनी है। जिसके बॉर्डर पर खूबसूरत ट्रेडिशनल डिजाइन बने हुए थे। इसके साथ ही लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला दुपट्टा सिर पर ओढ़कर उन्होंने अपने लुक को खास पूर्वांचली टच दिया है। मनीषा ने अपने इस लुक को ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पूरा किया। गले में सोने के नेकलेस, कानों में झुमके और हाथों में पीली कांच की चूडि़यां उनके श्रृंगार को खूबसूरत बना रही थी। माथे पर लम्बा सिंदूर लगाये मनीषा पानी के बीच होकर कलश से जल अर्पित करती दिखाई दी।

नेहा मर्दा
टीवी अभिनेत्री नेहा मर्दा ने भी छठ के मौके पर अपने ट्रेडिश्नल लुक से ध्यान खींचा। उन्होंने गहरे मरून और गोल्डन रंग की बनारसी बॉर्डर वाली साड़ी पहनी, जिसके साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया। उनकी साड़ी का रिच लुक पूरे ट्रेडिशनल अन्दाज को खास बना रहा था। ज्वेलरी की बात करें तो नेहा ने गले में सोने का हार-हाथों में लाल -सुनहरी चूडियां पहनी। मांग में सिन्दूर और साज-श्रृंगार ने उनके लुक को पूरा किया। पूजा के दौरान पानी के बीच सूप थामे और कलश से स्नान करती दिखाई दी। नेहा का अंदाज काफी खूबसूरत दिखाई दिया।

नीतू बिष्ठ
प्रसिद्ध यूट्यूबर नीतू बिष्ठ ने भी छठ महापर्व पर अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने लाल और सुनहरे रंग की बांधनी स्टाइल साड़ी पहनी जो उनके ऊपर काफी जंच रही थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी को चुना है। नीतू के गले में हरे मोतियों वाला खूबसूरत चोकर नेकलेस नजर आया है। इसके साथ मांग टीका, कानों में झूमके और हाथों में लाल सुनहरे कंगन उनके लुक को और खास बना रहे थे।

रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी छठ महापर्व के अवसर ट्रेडिशनल अन्दाज में दिखाई दी। उन्होंने गुलाबी और लाल रंग के शेड वाली बांधनी की साड़ी पहनी। सिर पर चुनरी और ट्रेडिशनल श्रृंगार के साथ उनका लुक बेहद सादा और गरिमामय नजर आई। एक तस्वीर में वह सिर पर कलश रखकर जल अप्रित करती दिखाई दी। दूसरी में हाथों में नरियल और पूजा सामग्री से भरा सूप थामे दिखाई दी।
