मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिल सकता है एक्सटेंशन

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का 31 अगस्त को रिटायरमेंट है। उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? इसको लेकर वल्लभ भवन के गलियारे में चर्चाओं का जौर है। अनुराग जैन का आज मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ नई दिल्ली में होने का इशारा कर रहा है। उनको सेवा विस्तार मिल सकता है। अनुराग जैन की आज दिल्ली केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात होने वाली है। इसी मुलाकात पर सभी की नजरें टिकी हुई है।
ऐसा माना जा रहा है कि यदि सेवा विस्तार हुआ तो इसका नोटिफिकेशन 29 अगस्त को जारी हो सकता है। क्योंकि 30 और 31 अगस्त शनिवार और रविवार का अवकाश है।
मोदी के खास है अनुराग
आपको बता दें कि अनुराग जैन पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ काम कर चुके है। वहीं दूसरी ओर मोदी के पंसद के अधिकारियों में गिने जाते हैं। वैसे तो चर्चा यह भी है कि यदि जैन को सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो उन्हें केन्द्र या राज्य में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *