निगम द्वारा सड़कों को ठीक करने का कार्य, आगामी 30 दिवस की योजना तैयार
ग्वालियर – नगर निगम द्वारा इस वर्ष अतिवृष्टा के कारण जो मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है, उनके लिए अगामी 02 माह में पूरे शहर में सड़कों को संधारित करने हेतु कार्य योजना नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार तैयार की गई है। जिसमें निगम द्वारा मिशन मोड पर कार्य करते हुए शहर की सड़कों को ठीक किया जाएगा। जिससे आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
नोडल अधिकारी पेंच वर्क अमित गुप्ता ने बताया कि वर्षा काल में जो मार्ग गारंटी पीरियड में है, उन्हें 01 माह में मरम्मत करने के निर्देश सभी ठेकेदारों एवं निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में दिए गए हैं। जिसमें शहर की वर्तमान में 120 सडके गारंटी पीरियड में है, उसमें जो भी क्षतिग्रस्त है संबंधित ठेकेदार से मरम्मत आगामी 30 दिवस में कराया जावेगा।निगम का पेंच रिपेयर विभाग आगामी 10 दिवस में इन मुख्य मार्ग पर पेच वर्क करेगा जिसमे चिन्हित मुख्य मार्ग है। इस प्रकार हैं सिंधिया स्टैच्यू शान शौकत शिंदे की छावनी रामदास घाटी- पागलखाना तक,
सिंधिया स्टैच्यू से इंदरगंज गोलंबर तक दोनों तरफ, नया पडाव पुल एवं पुराना पड़ाव पुल के आस पास का एरिया, पुराना पड़ाव पुल से फूलबाग चौराहा तक, फूलबाग से गुरुद्वारे तक दोनो तरफ, आकाशवाणी से सूर्य नमस्कार चौराहा तक, लक्ष्मीबाई स्टेच्यू से चौपाटी तक।
नवीन तकनीक से पेचवर्क हेतु टेण्डर आमंत्रित किया जा रहा है। जिसमें आधुनिक तरीके से सड़कों का मरम्मत कार्य कराया जायेगा। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा वर्षाकाल उपरान्त शहर के बहुत से मुख्य मार्ग जैसे-फालका बाजार दौलतगंज, ऊँट पुल, से राम मंदिर, कंपू ईदगाह से गुडा गुडी तिराहे तक, नया बाजार चौराहे से बाडा तक, एयरटेल ऑफिस वाली मुख्य मार्ग, बारादरी चौराहे से एम.एच चौराहा (सिंह पुर रोड) सूर्य मंदिर तक, आदर्श मिल रोड इत्यादि मुख्य मार्ग वर्षाकाल बाद ही निगम द्वारा शीघ्र सडक निर्माण प्रारम्भ करने हेतु सभी ठेकेदार को आयुक्त द्वारा बैठक में निर्देश प्रदान किये।
