मदाख़लत अमले ने हटाया अतिक्रमण
ग्वालियर। मदाखलत अधिकारी द्वारा सांयकालीन समय तक महाराज बाडा, माधवगन्ज क्षेत्रान्तर्गत “त्यौहारो” को दृष्टिगत रखते हुए स्थान महाराज बाड़ा क्षेत्रान्तर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, स्टेट बैन्क ऑफ़ इन्डिया बाडा, टोपी बाजार,गोरखी स्काउट एव माधवगन्ज क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानो एव मुख्य मार्गो पर ट्रेफ़िक व्यवस्था बनाये रखने हेतु निरीक्षण किया गया एव खड़े यातायात मे बाधक हाथ ठेलो, फ़ुटपाथी दुकानो एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत दल (दक्षिण) द्वारा हटवाया गया उक्त कार्यवाही मे मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सहित दल (दक्षिण) मौजूद रहा साथ ही हाथ ठेले एव *सामान इत्यादि जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड, डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।
