BJP विधायक ने कलेक्टर पर उठाया हाथ, खाद संकट को लेकर बंगले के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन, चोर भी कहा

बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर को धमकाते हुए गाली दी। - Dainik Bhaskarभिंड. भाजपा विधायक नरेन्द्रसिंह कुशवाह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का थप्पड़ मारने के लिये हाथ उठाया तो उन्होंने इस बीच गाली-गलौज की। कलेक्टटर ने कहा है कि रेत चोरी नहीं चलनू दूंगा। इस विधायक ने उन्हें ही चोर कहा। समर्थक भी भिंड कलेक्टर चोर है की नारेबाजी करते रहें।
दरअसल, विधायक नरेन्द्र कुशवाह जिले में खाद संकट को लेकर कलेक्टर के बंगले के बाहर धरना पर बैठ गये थे। कलेक्टर से बाहर आकर बात करन की मांग कर रहे थे। लेकिन कलेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। इस पर विधायक भड़क गये। उन्होंने धमकाते हुए कहा है कि पब्लिक का तुम्हारे बंगले में घुसेड़ दूंगा।
विधायक पहु्रंचे कलेक्टर बंगले
भिंड विधायक नरेन्द्रसिंह कुशवाह अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर बंगले पर पहुंचे थे। यहां कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव बंगले के मुख्यद्वार पर आये। यहां विधायक ने तू-तडाक शुरू किया। इस पर कलेक्टर नाराज हो गये। कलेक्टर ने उंगली दिखाई औरकहा औकात में बातचीत करना। विधायक कुशवाह ने आंखे दिखाते हुए दांतों का पीसते हुए मुक्का बांधकर दिखाया। इस पर समर्थक भी गुस्साये और कहा है कि औकात में बोलना, फिर नारेबाजे की। इस समय कलेक्टर गेट के अन्दर को हुए। विधायक कुशवाह ने फिर थप्पड़ मारने के लिये हाथ दिखाया, तभी गार्ड आगे आये। उन्होंने कलेक्टर को भीतर करते हुए विधायक और कलेक्टर के बीच गेट पर हाथ रख लिये।

विवाद की 2 तस्वीरें देखिए…

कलेक्टर गेट पर खड़े थे, इसी दौरान विधायक और कलेक्टर के बीच कहासुनी हुई।
कलेक्टर गेट पर खड़े थे, इसी दौरान विधायक और कलेक्टर के बीच कहासुनी हुई।
कलेक्टर की तरफ हाथ उठाते हुए नरेंद्र कुशवाह ने गाली देते हुए धमकी दी।
कलेक्टर की तरफ हाथ उठाते हुए नरेंद्र कुशवाह ने गाली देते हुए धमकी दी।

विधायक- तू मुझे जानता नहीं है। कई बार समझा दिया फिर भी नहीं मानता।
कलेक्टर- रेत की चोरी नहीं चलने दूंगा।
विधायक- तू सबसे बड़ा चोर है।
कलेक्टर ने ओझा गांव की रेत खदान के बारे में बोलना चाहा तभी विधायक ने फिर आंखें दिखाई और गुस्साए। इस दौरान कलेक्टर ने फिर कुछ कहा। इस पर फिर विधायक बंगले में घुसने लगे।इसी दौरान विधायक के गार्ड ने कहा भाई साहब बैठकर बातचीत कर लीजिए।
विधायक- प्राइवेट आदमियों से वसूली करवा रहे हो। वहां पटवारी भेज दिए।
इसके बाद विधायक के कुछ समर्थक नारे लगा रहे थे। वो रुके तो विधायक बोले- लगाओ नारे। इसी समय कलेक्टर से फिर विधायक बोले- पटवारी कैसे बैठाए। फिर कलेक्टर अंदर चले गए। इसी समय विधायक अभद्र भाषा में बोलते हुए गेट के अंदर घुस गए और बोले- तू आ जा तुझे देखता हूं। तू आजा।
इस पर कलेक्टर फिर लौटे और विधायक के समर्थकों को डांटते हुए बोले मेरे घर के अंदर आकर वीडियो क्यों बना रहे हो। मेरे घर के अंदर वीडियो बना रहे हो। इस पर समर्थकों ने मोबाइल बंद कर लिया।

प्रशासन मूकदर्शक बना-विधायक

 किसानों की शिकायत लेकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह बुधवार सुबह कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निवास पर पहुंचे। यहां धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा- किसान खाद के लिए बेहाल हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। खाद का वितरण सही तरीके से नहीं हो रहा है। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और भी उग्र होगा।

भिंड विधायक ने चंबल संभाग के कमिश्नर से फोन पर बात भी की।
भिंड विधायक ने चंबल संभाग के कमिश्नर से फोन पर बात भी की।

आला अधिकारी विधायक को समझाते रहे

मौके पर एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय भी पहुंचे थे। ये सभी अधिकारी विधायक को समझाने में जुटे रहे। विधायक ने फोन पर चंबल संभाग के कमिश्नर मनोज खत्री से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर को बताया कि खाद संकट को लेकर कोई जमीनी तैयारी नहीं की गई है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *