3 दिन में 3 करोड़ का ट्रॉजेक्शन का आरोपी पहुंचा हवालात में, ले गयी उत्तराखंड पुलिस, ठगों को किराये पर देता था बैंक खाते

ग्वालियर. उत्तराखंड के रूद्रपुर में 49 हजार 999 रूपये की ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े एक बदमाश को पकड़ा गया है। वह स्टेशन बजरिया स्थित एक होटल में पार्टी कर रहा था। पड़ाव थाना पुलिस को खबर मिली थी कि यह उत्तराखंड में वॉन्टेड है। उसे गिरफ्तार उत्तराखंड पुलिस को खबर दी गयी है। रूद्रपुर की पुलिस आकर आरोपी को ले गयी है।
पकड़ा गया आरोपी रोहित सोनी निवासी थाठीपुर में नाम किराये पर बैंक खाते उपलब्ध करोन में सामने आया था। उसका साथी मोनू पहले ही पकड़ा जा चुका है। केस की जांच कर रही उत्तराखंड पुलिस का पता लगा था कि ठगी की रकम जिस खाते में गीय है। उससे 3 दिन में3 करोड़ रूपये के ट्रांजेक्शन हुए है। खाता धारक ठगों को कमीशन पर खाते उपलब्ध कराते थे।
क्या है मामला
मंगलवार रात (26 अगस्त) मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाटीपुर निवासी रोहित स्टेशन पर एक होटल में पार्टी कर रहा है। यह उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक बड़ी ठगी में आरोपी है। वहां की पुलिस कुछ दिन पहले इसे तलाशते हुए आई थी। उस समय पुलिस इसके साथी सोनू को गिरफ्तार कर ले गई लेकिन यह हाथ नहीं आया था। सूचना पर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने तत्काल अपनी टीम को अलर्ट किया और एक होटल से रोहित कुमार सोनी को हिरासत में ले लिया। इसकी तत्काल सूचना रात को ही रुद्रपुर थाना पुलिस को दे दी। रात को ही रुद्रपुर की पुलिस ग्वालियर के लिए निकल पड़ी। बुधवार सुबह 9 बजे उत्तराखंड पुलिस आकर आरोपी को रोहित कुमार सोनी को ले गई है।
अकाउंट किराये देने वाले तक पहुंची पुलिस
पकड़े गये मनोज सैनी ने बताया है कि अजय सोनी के माध्यम से उसने अपने बैंक एकाउंट साइबर ठगी के लिये मुरादाबाद निवासी पुष्पेन्द्र एवं सतपाल को उपलब्ध कराया था। उनके साथ मिलकर वह ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों रूपये उड़ा चुके हैं। तब से पुलिस पुष्पेन्द्र और सतपाल को तलाश रही थी। कुछ दिन पूर्व कांशीराम नगर मझोली मुरादाबाद यूपी से सतपाल सिंह, पोरसकुमार उर्फ पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अपने साथ चोधरीयान नूरपुर बिजनौर, विशुराज मौर्या उर्फ व्योम, मुरादाबाद निवासी रोहित कुमार पुत्र रामकिशोर सिंह और ग्राम कागारोल जिला आगरा निवसी ऋषिक पिता राके सोलंकी के साथ मिलकर लोगों से चालू खाते यानी कि करंट एकाउंट को किराय पर लेते है। जिसमें ऑनलाइन गेमिंग व सायबर ठगी का रूपया आता है। उनके साथी विशुराज मौर्या व ऋषिक सौलंकी खातों के संबंध में उनसे मिलने के लिये काशीपुर रोड पर आने वाले थे।
लेकिन, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर विशुराज मौर्या और ऋषिक सोलंकी को भी 15 दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गये चारों आरोपियों ने बताया कि उनके साथी रोहित कुमार, बसंत निवासी आगरा, रोहित कुमार सोनी, ठाठीपुर, ग्वालियर और शेरू चौहान उन्हें हर खाते से खाताधारकों का कमीशन 80 हजार रूपये देते हैं। अब पुलिस के हाथ रोहित कुमार सोनी निवासी ग्वालियर लग गया है। पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *