राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में OBC वर्ग को 27% आरक्षण का लाभ दिलाए -कांग्रेस

-मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम पर SDM नरेन्द्र बाबू को ज्ञापन दिया गया।
राज्यपाल के नाम दिए गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव कहा कि कांग्रेस कमेटी प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के नागरिको के हितो के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे की और उक्त ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है। यह कि 08 मार्च 2019 को राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27% किया गया। इस अध्यादेश को एक छात्रा द्वारा न्यायालय में चुनौती दी गई। परिणामस्वरूप उच्च न्यायालय द्वारा केवल सीमित अंतरिम आदेश दिया गया तत्पश्चात 14 अगस्त 2019 को विधानसभा में संशोधन अधिनियम पारित कर अधिसूचित किया गया। आज तक इस अधिनियम पर न तो उच्च न्यायालय और न ही सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा कोई स्थगन आदेश पारित किया गया है। यह कानून राज्य में शिक्षा एवं रोजगार दोनों क्षेत्रों में प्रभावी है। वर्तमान में लगभग 70 याचिकाएँ सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित हैं। इनमें से अधिकांश याचिकाएँ OBC वर्ग द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दायर की गई हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना स्वयं कानून के विपरीत है, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *