ट्रांसपोर्टनगर की सड़कें खस्ताहाल, जगह-जगह गड्ढें तो व्यापारियों ने लगाया नरक नगर का बोर्ड, चोरी होने पर थाने पर किया हंगामा

ग्वालियर. यातायात नगर में 10 वर्षो से सड़कों की हालत खराब है। यहां सड़कों पर गहरे गड्ढे है। जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं। हालात नहीं सुधरने पर व्यापारियों ने यातायात नगर का बोर्ड हटाकर नकर निगम के नाम का बोर्ड लगा दिया है। लेकिन किसी ने रात ही रात यह बोर्ड गायब कर दिया।
जब व्यापारियों का उनके द्वारा लगाया गया ‘‘नरक नगर’’ नाम का बोर्ड दिखा तो बोर्ड चोरी होने का आरोप लगाते हुए सभी व्यापारियों ने यातायात नगर और बहोड़ापुर थाने पर हमकर हंगामा किया और साथ ही बोर्ड चोरी होने की लिखित शिकायत की। पहले पुलिस ने शिकायत नहीं, लेकिन व्यापारियों के तेवर देखकर शिकायत ले ली है। इसके साथ ही हड़ताल की धमकी दी है।
ट्रांसपोर्टनगर की जगह नरक नगर का बोर्ड लगाया
सड़कों हालत खस्ता है नहीं सुधारने पर व्यापारियों ने ट्रांसपोर्टनगर के मेन गेट 01 पर लगे बोर्ड को हटाकर नरक नगर नाम का बोर्ड 2 दिन पहले लगा दिया था। लेकिन देर रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने द्वारा उस बोर्ड को चोरी कर लिया गया है। इस पर सोमवार की सुबह व्यापारियों ने ट्रांसपोर्टनगर में हंगामा कर प्रदर्शन कर दिया। इसके बाद सभी व्यापारी एकत्र होकर थाने पहुंचे तो वहां भी प्रदर्शन कर नारेबाजी की और लिखित शिकायत की।
ट्रांसपोर्ट नगर की जगह ‘नरक नगर’ का बोर्ड लगाया
सड़कों की हालत नहीं सुधरने पर कारोबारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर के मेन गेट 01 पर लगे बोर्ड को हटाकर ‘नरक नगर’ नाम का बोर्ड दो दिन पहले लगा दिया था। लेकिन देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उस बोर्ड को चोरी कर लिया गया।
इस पर आज सुबह कारोबारियो ने ट्रांसपोर्ट नगर में हंगामा कर प्रदर्शन कर दिया। इसके बाद सभी कारोबारी एकजुट होकर थाने पहुंचे वहां भी प्रदर्शन कर नारेबाजी की और लिखित शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *