खाटूश्याम के दर्शन से वापिस लौट रहे परिवार की एक्सीडेंट में 9 की मौत, क्रूजर कार ट्रक से टकराई

कोटा. धार्मिक यात्रा पर निकले महाराष्ट्र के एक परिवार के 9 लोगों की कोटा के शंभूपुरा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन कर के वापिस लौट रहे थे। एक्सीडेंट से पहले परिवार के सभी सदस्यों ने जयपुर में एक साथ खाना खाया और कुछ घंटों के बाद ही एक्सीडेंट हो गया।
हादसे से पहले के देखिए PHOTOS…


एक्सीडेंट रात लगभग 1 बजे कोटा के नांता थाना इलाके के शंभूपुरा इलाके में हुआ है। इसमें 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वहीं, 7 लोग अभी घायल है। सभी महाराष्ट्र के धुले के रहने वाले थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।
खाटू श्याम के दर्शन के लिये निकला था परिवार
एक्सीडेंट वाली गाड़ी के दूसरी गाड़ी में चल रहे युवक प्रदीप नेबताया कि मंगलवार को महाराष्ट्र के धुले से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सबसे पहले औंकारेश्वर और उज्जैन में दर्शन किये। इसके बाद सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर से होते हुए खाटूश्याम जी पहुंचे। शनिवार की शाम और खटूश्या मजी से वापिस रवाना हुए थे।
रास्ते में परिवार ने खाया एक खाना
रास्ते में जयपुर में रात को लगभग 10.30 बजे सभी ने एक खाना खाया। परिवार के कुल 36 लोग 3 अलग-अलग गाडि़यों में यात्रा कर रहे थे। खाना खाने के बाद पहली गाड़ी लगभग आधा घंटे पहले रवाना हो गयी थी। इसके बाद दूसरी गाड़ी में सवार परिवार के सदस्य कोटा की ओर आ रहे थे। इस बीच नांता के शंभुपूरा इलाके में उनकी क्रूजर गाड़ी खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की सूचना पर सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम, एडीएम, एसडीएम सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।
मृतकों में एक ही परिवार के 9 लोग
मृतकों में पति-पत्नी, उनकी बेटी, बेटा-बहू और पोता-पोती शामिल हैं। हादसे में परिवार के बुजुर्गों से लेकर मासूम बच्चों तक की जान चली गई। मृतक बाबूलाल (75) उसकी पत्नी सुशीला (62), सज्जन (62) और बाबूलाल दोनों भाई हैं। मृतक सज्जन और उषा बाई (60) दोनों पति-पत्नी हैं। सजन की पोती सानवी, उनकी बहू माधवी और बाबूलाल की पोती जानवी शामिल हैं
