मारपीट-मंच पर ही चले लात-घंूसे और फाड़ा कुर्ता, सांसद-विधायक समर्थक में आपस में भिड़ गये

लखनऊ. यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के एक सरकारी कार्यम्रम के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल और विधायक विनय वर्मा समर्थक आपस में भिड़ गये। विवाद मंच से विधायक का नाम न लेने को लेकर शुरू हुआ जो देखते हाथापाई में बदल गया।
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उच्चीकृत किये जाने के निर्माण कार्य के शिलान्यास-भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इस परियोजना के लिये 19 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत तय की है।
इसी कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल पहले पहुंच गये थे। वहां मौजूद स्थानीय विनय वर्मा के समर्थक मंच से विकास पुरूष विनय वर्मा जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल के समर्थक भी नारे बाजी करते हुए पहुंचे और मंच से बोल रहे उद्धघोषक जुग्गीराम राही को रोकने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *