पति के बाद पत्नी ने 2 बच्चों के साथ खाया जहर, पत्नी सहित 2 बच्चों की मौत
भोपाल. ईटखेड़ी थाना इलाके में एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के बीच मां और दोनों बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना की वजह से पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय रूखसाना अरवलिया पति रहीम और 2 बच्चरों के साथ रहती थी। फहीम धार्मिक शिक्षा देने के लिये साथ मैकेनिक की दुकान पर भी बैठते हैं। उनकी 12 वर्षीय की बेटी छठी और 8 वर्षीय का बेटा दूसरी कक्षा में पढ़ता था।
देवरानी को आटा देने से किया था मंना
फहीम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को दोपहर उनके छोटे भाई की पत्नी ने रूखसाना से आटा मांगा था। घर में आटा कम होने की बात कहकर रूखसाना ने उसे आटा देने से इंकार कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर फहीम ने पानी को सख्त लहजे में समझाया था, इसके बाद से नाराज था।
शनिवार को तीनों ने जहरीला पदार्थ खाया
फहीम के मुताबिक, शनिवार दोपहर वह दुकान पर था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि रुखसाना ने गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली पानी में मिलाकर दोनों बच्चों को पिला दी और खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन तीनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर फहीम भी हमीदिया अस्पताल पहुंचा।अस्पताल में शनिवार देर रात रुखसाना की मौत हो गई। रविवार तड़के बेटी और बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एसपी पंकज पांडे के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में देवरानी से विवाद और इसके बाद पति की समझाइश से महिला के नाराज होने की बात सामने आई है। मृतका के पिता हलीम खान ने भी देवरानी से हुए विवाद को घटना की वजह बताया है। पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान और घटना स्थल से मिले तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
