महाकाल की शाहीसवारी में 10 ड्रोन से बरसायेंगे फूल, सवारी में 70 भजन मंडलियां, 4 जनजातियों के डांस ग्रुप शामिल होंगे, शाही सवारी में सीएम और सिंधिया भी होंगे शामिल

उज्जैन में महाकाल की सवारी से पहले तेज बारिश शुरू हुई। - Dainik Bhaskar

उज्जैन. सोमवार की शाम बाबा महाराज की राजसी सवारी निकाली जा रही है। आज सवारी में 6 मुखारविद शामिल किये गये है। 7 किमी लम्बे रास्ते में 10 ड्रोन से रजत पालकी पर पुष्पवर्षा की जायेगी। 70 भजन मंडलियों के साथ साधु-संत, पुलिस बैंड, महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ओर पुरोहित सवारी के साथ रहेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी साथ में रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने देशभर से 10 लाख भक्तों के आने का अनुमान है।
महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया है कि श्रावण-भाद्रपद महीने में निकलने वाली सवारी के क्रम में भगवान महाकाल की 6वीं सवारी है। रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूडरथ, पर श्री शिवतांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश, डोलरथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद और रथ पर सप्तधान मुखारविंद शामिल रहेंगे। सवारी निकालने से पूर्व मंदिर में पूजन-अर्चन किया जायेगा। और मुख्यद्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा।

सवारी निकालने से पहले मंदिर में पूजन-अर्चन किया जाएगा और मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

उज्जैन में दोपहर से तेज बारिश हो रही है। आज महाकाल की राजसी सवारी निकलेगी।
उज्जैन में दोपहर से तेज बारिश हो रही है। आज महाकाल की राजसी सवारी निकलेगी।
महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बारिश में भी पहुंच रहे हैं।
महाकाल की सवारी में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बारिश में भी पहुंच रहे हैं।

प्रमुख पालकी में विराजेंगे श्रीचद्रमौलेश्वर
राजसी सवारी के चल समारोह में सबसे आगे श्री महाकालेश्वर मंदिर का प्रचार वाहन रहेगा। उसके बाद यातायात पुलिस, तोपची, रजत ध्वज, घुड़सवार विशेष सशस्त्र बल सलामी गार्ड, स्कॉउट-गाइड सदस्य, कांग्रेस सेवादल और सेवा समिति बैंड है। फिर मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों की 70 भजन मंडलियां शामिल हो रही है। इनके बाद चंद्रमौलेश्वर की प्रमुख पालकी, भारत बैंड, गरूड पर विराजित शिव-तांडव, रमेश बैंड, नदी रथ पर श्री उमा-महेश, मणेश बैंड, रथ पर श्री होल्कर स्टेट मुखारविंद, आरके बैंड, रथ पर श्री सप्तधान मुखारविंद उसके बार राजकमल म्यूजिकल ग्रुप बैंड और अंत में श्री मनमहेश स्वरूप हाथी पर विराजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *