भारतीय मिसाइलों से बचने के लिये ईरान जाकर छिपे थे वॉरशिप

operation sindoor unseen satellite photo

नई दिल्ली. ऑपरेशन सिंदूर की ऐसी फोटो सामने आयी है जो पहले कभी नहीं दिखाई गयी। यह तस्वीरें पाकिस्तान की सेना की हार और उनके पीछे हटने की सच्चाई को बयान करती है। पहली बार मिले यह फोटो इस बात के गवाह है कि संघर्ष के चरम पर पाकिस्तान ने कैसे घुटने टेके।
ऑपरेशन सिंदूर क्या था
ऑपरेशन सिंन्दूर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक सैन्य टकराव का नाम है। जिसने हाल के दिनों में सुर्खियां बटोरी। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने अपनी रणनीति और ताकत का परिचय दिया। जिसके कारण पाकिस्तान को पीछे हटना पड़ा । अभी तक यह जानकारी गोपनीय थी। लेकिन अब सामने आयी तस्वीरें इस ऑपरेशन की कामयाबी और पाकिस्तान की कमजोरी को खुलासा कर रही है।
पाकिस्तान की अनदेखी तस्वीरें
यह फोटो दिखाती है कि कैसे पाकिस्तानी सैनिक और जहाज संघर्ष के दौरान पीछे हटे। खासतौर पर , करांची बन्दरगाह पर खड़ी जंगी जहाजों की फोटो इस बात का सबूत है। वह युद्ध लड़ने की स्थिति में नहीं थे। कुछ फोटो में पाकिस्तानी युद्धपोत ईरान की सीमा के पास शरण लेते दिखाई दे रहे है। जो उनकी हार का स्पष्ट संकेत है। करांची बंदरगाह पर युद्धपोतों का व्यवसायिक टर्मिनलों पर खड़ा किया गया है। जो असामान्य है, आमतौर पर युद्ध के दौरान जहाज सैन्य ठिकानों पर होते है। लेकिन यह तस्वीरें दिखाती है कि पाकिस्तानी नौसेना ने अपने जहाजों को सुरक्षित रखने के लिये व्यावसायिक इलाके में छिपाया है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि जब युद्ध अपने चरम पर था। तब भी पार्किस्तानी युद्धपोत ईरान की सीमा के पास जाकर छिप गये। यह उनकी रणनीति की नाकामी को दर्शाता है।
भारतीय रणनीति
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने हवाई, नौसैनिक और जमीनी हमले की संयुक्त रणनीति अपनाई, जिससे पाकिस्तान दबाव में आ गया.
तकनीकी बढ़त
भारत के उन्नत रडार और मिसाइल सिस्टम ने पाकिस्तानी जहाजों को निशाना बनाना मुश्किल कर दिया.
सच्चाई सामने
ये तस्वीरें पहली बार दिखाई गई हैं, जो ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को साबित करती हैं. पाकिस्तान की कमजोरी को उजागर करती है।
रणनीतिक सबक
यह भारत के लिए एक सबक है कि मजबूत रक्षा प्रणाली और सटीक रणनीति से दुश्मन को हराया जा सकता है।
जन जागरूकता
आम लोगों को अपनी सेना की ताकत और दुश्मन की स्थिति का अंदाजा हुआ है।
सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि ये तस्वीरें पाकिस्तान की सैन्य तैयारी और रणनीति में गहरी खामियों को दिखाती हैं. एक रक्षा विश्लेषक ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना का ईरान की सीमा के पास शरण लेना उनकी हार का प्रतीक है. ये तस्वीरें भारत की बढ़ती सैन्य ताकत को भी दर्शाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *