MP में अगले मुख्य सचिव को लेकर सस्पेंस बरकरार
भोपाल. मध्य प्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा इसे लेकर सस्पेंस बरकरार है। मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को रिटायर हो रहे है। राज्य सरकार ने उनके एक्सटेंशन का प्रस्ताव अब तक केंद्र सरकार को नहीं भेजा है। हालांकि केंद्र में पदस्थ मध्य प्रदेश कैडर के कई अधिकारी मानकर चल रहे है कि अनुराग जैन को सेवावृद्धि मिलने में कोई अडचन नहीं होगी।
यदि सीएस अनुराग जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो प्रशासनिक मुखिया के इस पद के लिए सीनियरिटी के हिसाब से दो आईएएस अफसर रेस में है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ एक महिला आईएएस भी इस पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि मौजूदा सीएस को एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं इसका फैसला अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा।
