Gwalior में एअर इंडिया विमान की खतरनाक लैंडिंग मामला, डीजीसीए ने लिया संज्ञान, जांच शुरू

ग्वालियर. महाराजपुरा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर एयर इंडिया के बोइंग विमान की असुरक्षित लैंडिंग के मामले में डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन ने संज्ञान ले लिया है। इस मामले की जांच वरिष्ठ स्तर पर शुरू कर दी गई है। बोइंग विमान की लैडिंग के बिंदुओं पर जांच की जाएगी कि किस तरह ऐसी स्थिति बनी। यात्रियों की ओर से लिखित शिकयत भी एयर टर्मिनल प्रबंधन को सौंपी गई थी। विमान लैंड होने के बाद दोबारा टेकऑफ की स्थिति में आ गया था जिसके बाद लैंडिग हुई थी।
विमान की हुई थी खतरनाक लैंडिंग
बता दें कि शनिवार को फ्लाइट सुबह 10.50 मिनट बजे बेंगलुरू से रवाना हुई थी और करीब 2 बजकर 30 मिनट बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरी लेकिन रनवे को टच करते ही विमान बुरी तरह झटका खाकर तुरंत टेक-ऑफ कर गया। कुछ मिनट बाद दोबारा उतरते समय भी विमान असामान्य गति से रनवे पर आया। यात्रियों के अनुसार लैंडिंग इतनी खतरनाक थी कि सीटों से लाइफ जैकेट तक बाहर आ गई।
कुछ यात्रियों में हार्ट अटैक जैसी स्थिति बन गई थी
यात्रियों का कहना था कि लैंडिंग के समय विमान की दाहिनी विंग का एक हिस्सा नहीं खुला, जिससे स्पीड नियंत्रित नहीं हो पाई। एक यात्री ने आरोप लगाया कि विमान की गति बेहद तेज थी और बिल्कुल भी स्मूथ लैंडिंग नहीं हुई। यात्रियों का कहना है कि क्रू और पायलट की ओर से न तो किसी तरह का ऐलान किया गया और न ही स्थिति को लेकर जानकारी दी गई। इस कारण घबराहट और बढ़ गई। कुछ यात्रियों में हार्ट अटैक आने जैसी स्थिति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *