प्लॉट के विवाद पर दो पक्षों मारपीट, पथराव और फायरिंग, 5 लोगों पर एफआईआर

ग्वालियर. शहर के गुदड़ी मोहल्ले में शनिवार की शाम प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। विवाद इतना बढा कि मामला लाठी-डंडों से हमले, पथ्राव और गोलीबारी तक पहुंच गयी। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने छोटू शाक्य, मनीष, कुणाल, मनीषा शाक्य और सुनीता के खिलाफ मामला दज्र कर लिया गया है।
जयंती बिजोली ने अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू किया है। पडोसी छोटू शाक्य और उसके परिवार ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और छोटू शाक्य के परिवार ने जयंती बिजोला और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने छत से पथराव किया और 2 हवाई फायर भी किये।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सौंपा वीडियो
घटना का वीडियो रविवार को वायरल हुआ, जिसमें महिलाएं गाली-गलौज करती हुई और पत्थर फेंकती नजर आ रही हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना का वीडियो भी सौंपा है। शिकायत और वीडियो के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह विवाद प्लॉट निर्माण को लेकर हुआ था। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
