9 साल से फरार 52 लाख की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अखड़े में साधु बनकर रह रहा था प्रयागराज से गिरफ्तार

ग्वालियर. राज्य साइबर पुलिस जोन ग्वालियर के हाथ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं 9 वर्ष पूर्व रिलायंस कम्पनी का टॉवर लगाने के नाम पर 52 लाख रूपये की ठगी कर फरार हुए गिरोह का मास्टर माइंड पुलिस की गिरफ्त मेंु आया है। साइबर पुलिस ग्वालियर ने ठग को यूपी के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा है कि ठग पुलिस से बचने के लिये एक प्रतिष्ठित अखाड़े का साधु बनकर रह रहा था।
कुंभ में वह साधु के भेष में पुलिस वालों को साथ उठता-बैठता था। अभी ठग दिल्ली से ठगी का कॉल सेंटर चला रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिये उसने दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड के फर्जी पहचान पत्र बनवा रखे थे। जब जरूरत पड़ती थी तो पुलिस से बचने के लिये पहचान पत्रों का इस्तेमाल करता था। इस गैंग के 5 आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
ग्वालियर राज्य साइबर पुलिस जोन के एसपी प्रणय नागवंशी ने बताया है 9 वर्ष पूर्व ग्वालियर में रिलायंस टॉवर के नाम पर 52 लाख रूपये की ठगी करने वाला कॉलसेंटर गैंग के मास्टमाइंड कुमार पिन्टू निवासी वैशाली बिहार किसी घटना के लिये दिल्ली से बिहार की तरफ जा रहा हे। आरोपी की पुख्ता लोकेशन मिलने के बा राज्य साईबर पुलिस जोग्वालियर के डीएसपी संजीव नयन शर्मा की देखरेख में टीआई मुकेेश नारौलिया ने अपनी टीम के साथ कुमार पिंटू की घेराबंदी की। पुलिस ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आयी है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
क्या है मामला
ठगी का कॉल सेंटर चलाने वाले कुमार पिंटू ने नौ साल पहले शशांक स्वामी से रिलायंस कम्पनी का टावर लगवाने के नाम पर 52 लाख 24 हजार 723 रुपए की ठगी की थी। एफआईआर के बाद आरोपी कुमार पिंटू की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी अपनी पहचान छुपाकर लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस भी लगातार आरोपी पर नजर रख रही थी, बस पुलिस को एक सटीक सूचना का इंतजार था। आरोपी पूर्व में बैंक का कर्मचारी रह चुका है। जिस कारण बैंक के सभी लूप-होल की अच्छी तरह से जानकारी थी। उसने बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली के अलग अलग पहचान पत्र बना रखे थे। आरोपी डाक्यूमेंट्स टेम्परिंग में भी माहिर है। वह इंश्योरेंस पालिसी एवं रिलायंस टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करता था। उसकी गैंग मे बैंक कर्मी एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे। जिसमे 5 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में डीएसपी राज्य साइबर पुलिस जोन ग्वालियर संजीव नयन शर्मा ने बताया कि आरोपी की नौ साल से तलाश थी। पर वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। अब जाकर वह पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है
