देवर ने 23 वर्षीय भाभी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

ग्वालियर. 23 वर्षीय महिला ने अपने सगे देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि जुलाई 2024 से मई 2025 तक जब भी वह घर अकेली रहती थी तो आरोपी उसके साथ जबरन संबंध बनाता था। उसने किसी को बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। पति के अहमदाबाद से वापिस लौटने पर महिला शुक्रवार का गोला का मंदिर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
महिला ने पुलिस को बताया कि अहमदाबाद में काम करने की वजह से उसका पति सदैव बाहर रहता है। इसका लाभ उठाते हुए देवर ने जुलाई 2024 में उससे रेप किया और बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर मुंह बन्द रखने के लिये कहा। महिला खामोश रही तो देवर की हिम्मत बढ़ गयी। वह जब भी अकेली होती तो देवर संबंध बनाता था। यह बात सास का बताई तो उसने महिला को झूठा कहकर घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि 4 जुलाई को भी देवर कमरे में आ गया और जबरन दुष्कर्म किया और फिर से बच्चों को मारने की धमकी दी। महिला शादी की साल 2022 में हुई थी। और उसके 2 बच्चे है। पति अहमदाबाद में नौकरी करता और बीच-बीच में आता रहता है। महिला अपनी सास औरदेवर के साथ ग्वालियर में निवास कर रही थी।
सास को सुनाई आपबीती, घर से निकाला
महिला धमकी और बदनामी से डरकर खामोश रही तो उसके देवर की हरकतें बढ़ गईं। 1 अप्रैल 2025 को आरोपी ने दुष्कर्म किया, तो महिला से रहा नहीं गया और उसने सास को सब कुछ बता दिया। सास ने उससे कहा कि वह उसके लड़के पर झूठे आरोप लगा रही है। इसके बाद उसे घर से भी निकाल दिया।
मायके में जाकर रही महिला
सास द्वारा घर से निकाले जाने के बाद महिला दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई और पति के घर लौटने तक वहीं रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *