अटल स्मारक का निर्माण 25 दिसम्बर तक पूरा होने का अनुमान
ग्वालियर. शिन्दे की छावनी स्थित कमलसिंह बाग में जन्मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई का निधन 16 अगस्त 2018 का हुआ था। ग्वालियर अटलबिहारी बाजपेई की कर्मभूमि रही है। अटल जी के जन्म के 101 वर्ष पूरे हो गये और उनके निधन को 7 साल बीत गये है। इसके बाद भी उनके सपने अब भी अधूरे हैं। सिरोल पहाड़ी पर अटल स्मारक का निर्माण कार्य पिछलें लम्बे समय से चल रहा है। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
अटल स्मारक पर अटल जी 15 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी
सिरोल पहाड़ी पर शहर का पहल स्मारक और डिजीटल म्यूजियम तेजी से आकार ले रहा है। मप्र राज्य पर्यटन निगम ने 60 प्रति/ात सिविल वर्क कम्पलीट हो गया है। यहां 2 बिल्डिंगों को जोड़ने के लियचे एक कॉरीडोर भी बन रहा है। ठीक इसके बगल से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। पहले चरण में 20 करोड़ रूपये की राशि जीएसटी समेतस खर्च होगी। यहां आने वालों को अटल जी की यादों साथ-साथ लाइट एंड साउंड शो भी देखने मिलेगा। पहाड़ी पर बनने वाले अटल स्मारक एवं संग्रहालय के लिय 10 एकड़ भूमि तय की गयी है। शासन से मिली भूमि में एक एकड़ एरिया में निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि पर्यटन निगम ने अटल स्मारक और डिजीटल म्यूजियम बनाने के लिये सिविल वर्क अलग और इलेक्ट्रिक वर्क अलग से कराने का प्लान किया गया है। इन दिनों पहाड़ी पर ऊपर 2 बिल्ंिडगें दिखाई देती है। दोनों इमारतों को जोड़ने वाले कॉरिडोर भी तैयार हो चुका है।
अटल जी के जन्मदिन तक पूरा हो होगा अटल स्मारक
प्रोजेक्ट के अनुसार मार्च 2026 तक अटल स्मारक और डिजीटल म्यूजियम बनाने का तय है। पर्यटन निगम के इंजीनियर 25 दिसम्बर के पहले प्रोजेक्टर को पूरा करने का प्रयास में लगे हुए है। क्योंकि 40 प्रतिशत शेष बचा काम तेजी के साथ करना शुरू हो गयाहै। इसके बाद इलेक्ट्रिक वर्क का शुरू कर दिया जायेगा।
15 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी, टेंडर प्रक्रिया शुरू
पर्यटन निगम ने पहाड़ी पर 15 फीट अटल जी की ऊंची प्रतिमा लगाने के लिये टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसमें लगभग 50 लाख रूपये खर्च होने का अनुमान है, साथ ही 12 करोड़ रूपये में सिविल वर्क और 4 करोड़ रूपये की राशि में इलेक्ट्रि वर्क किया जायेगा। जीएसटी समेत अन्य मिलाकर 20 करोड़ रूपये की राशि होगी।
स्मारक का निर्माण 25 दिसम्बर पूर्ण होगा
अटल स्मारक और डिजीटल म्यूजियम का सिविल वर्क 60 प्रतिशत पूरा हो गया है। बाकी काम 25 दिसम्बर के पहले काम पूरा करने का अनुमान है। इस पर 20 करोड़ रूपये की राशि खर्च का प्रावधान किया गया है। अटल जी जन्मदिवस पर शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
राजीव श्रीवास्तव, एसई, मप्र, राज्य पर्यटन निगम
