एयरपोर्ट पर बोइंग प्लेन की लैंडिंग में झटका लगने से घबराये यात्री, यात्रियों ने सामूहिक रूप से की शिकायत

ग्वालियर. शनिवार की दोपहर विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर उवव क्त अफरा-तफरी मच गयी जब बैंगलुरू से आये एयरइंडिया एक्सप्रेस के बोइंग विमान की लैंडिंग के बीच अचानक तेज झटका और प्लेन रनवे पर छूने के बाद दोबारा टेकऑफ हो गया। लगभग 2 मिनट के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया।घटना से दहशत में आये यािित्रयों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और एयरलाइन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और बाद में यात्रियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को सामूहिक लिखित में शिकायत दी।

सामूहिक शिकायत की
विमान में सवार 160 यात्रियों ने बताया है कि लैंडिंग के दौरान आया यह झटका बड़ी दुर्घटना में बदल सकता था। यात्रियों ने इसे जान से खिलवाड बताते हुए कहा है कि प्लेन क्रैश होने से बचा है। उन्होंने कहा है कि बाद में सिर्फ आरती और आर्थिक मदद ही होती है। आक्रोशित यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया और सामूहिक रूप से लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
तकनीकी खराबी का मामला नहीं
शिकायत के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना को सामान्य बताते हुए कहा कि कई बार लैंडिंग के दौरान झटका लग सकता है, यह किसी तकनीकी खराबी का मामला नहीं है। ग्वालियर एयरपोर्ट डायरेक्टर एके गोस्वामी ने बताया कि विमान पूरी तरह सुरक्षित था। वही विमान 30 मिनट बाद बैंगलुरू के लिए रवाना हुआ और सुरक्षित पहुंच भी गया।
